Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'इंडियन नैशनल कांग्रेस' न इंडियन है, न नैशनल और न कांग्रेस: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 10 April 2022
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में रोड शो के दौरान कहा कि 'इंडियन नैशनल कांग्रेस' न इंडियन है, न नैशनल है, न कांग्रेस है। उन्होंने आगे कहा, "यह भाई-बहन की पार्टी बन गई है, बाकी छुट्टी।" बकौल नड्डा, बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियां या तो क्षेत्रीय या फिर परिवार की पार्टियां हो गई हैं।