Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीजीआई चंडीगढ़ में आग लगने से इमरजेंसी वॉर्ड तक पहुंचा धुंआ, सुरक्षित बचाए गए 424 मरीज़

short by खुशी / on Tuesday, 10 October, 2023
पीजीआई चंडीगढ़ के नेहरू ब्लॉक में मंगलवार तड़के पहली मंज़िल पर स्थित कंप्यूटर रूम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, आग लगने से इमरजेंसी वॉर्ड, महिला वॉर्ड, पुरुष वॉर्ड, गायनी वॉर्ड व आईसीयू में धुंआ फैल गया था। एक अधिकारी ने बताया कि 424 मरीज़ों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य जगह स्थानांतरित किया गया है।