ग्रीस के जंगलों में भड़की भीषण आग के बीच मिले 18 लोगों के जले हुए शव
ग्रीस के जंगलों में कई दिनों से भड़की भीषण आग के बीच एक गांव से मंगलवार को 18 जले हुए शव बरामद किए गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उत्तरी ग्रीस के अवंतास में मिले ये शव प्रवासियों के हो सकते हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इससे पहले सोमवार को भी इलाके में एक प्रवासी का शव मिला था।


