कॉर्डेलिया क्रूज़ पर 143 और यात्री हुए कोविड-19 पॉज़िटिव, अब तक 209 लोग संक्रमित
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को बताया कि मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज़ पर 1,827 यात्रियों में से 143 और लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 209 हो गई है। बकौल बीएमसी, संक्रमितों को क्वारंटीन सुविधाओं में शिफ्ट कर दिया है व नेगेटिव रिपोर्ट वाले यात्रियों को होम आइसोलेशन के लिए कहा है।
read more at Hindustan Times


