कौन हैं यूट्यूबर मोहम्मद इरफान जिन्होंने अपने अजन्मे बच्चे के लिंग का किया है खुलासा?
अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियोज़ पोस्ट कर अपने अजन्मे बच्चे के लिंग का खुलासा करने वाले यूट्यूबर मोहम्मद इरफान एक फूड व्लॉगर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 4 मिलियन सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फिल्म 'लियो' से अभिनय की शुरुआत करने वाले इरफान तमिल टीवी शो 'कुकू विद कोमाली सीज़न 5' में भी थे।


