वाराणसी से अजय राय की हार के बाद उनकी बेटी ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- पापा अकेले ही अड़े रहे
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी प्रत्याशी व निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मिली हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय की बेटी श्रद्धा ने पिता के लिए इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया है। श्रद्धा ने लिखा, "हर विकट परिस्थिति के बाद हम सब टूटे, हमारा मनोबल टूटा, पर पापा अकेले ही अड़े रहे...अजय राय जी होना आसान नहीं है।"
read more at ABP न्यूज़


