Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर में असम राइफल्स ने 3 प्रतिबंधित संगठनों के 5 उग्रवादियों को पकड़ा

short by मनीष झा / on Tuesday, 23 April, 2024
मणिपुर के कामजोंग ज़िले में असम राइफल्स ने 3 प्रतिबंधित संगठनों के 5 उग्रवादियों को पकड़ा है। असम राइफल्स के एक बयान में कहा गया है कि पकड़े गए उग्रवादियों के पास से ₹1.86 लाख की नकदी भी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों को राज्य की पुलिस को सौंप दिया गया है।
read more at भाषा