बीसीसीआई ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के भगवा जर्सी पहनने की अफवाहों का किया खंडन
बीसीसीआई ने वनडे विश्व कप 2023 में 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम के भगवा जर्सी पहनकर खेलने की अफवाहों का खंडन किया है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, "ये खबरें बिल्कुल निराधार हैं और यह कोरी कल्पना है।" गौरतलब है, भारत-पाकिस्तान मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
read more at CricTracker हिंदी


