32 वर्षीय शख्स के पेट से यूपी में डॉक्टरों ने निकाली 62 चम्मचें
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के डॉक्टर राकेश खुराना ने बताया है कि चम्मचें खाने वाले विजय नामक 32-वर्षीय मरीज़ का ऑपरेशन कर उसके पेट से 62 चम्मचें निकाली गई हैं। खुराना के अनुसार, मरीज़ सालभर से चम्मचें खा रहा था। उन्होंने बताया कि मरीज़ का ऑपरेशन लगभग दो घंटे चला और अब वह आईसीयू में भर्ती है।
read more at Public


