अंतरिम बजट पेश किए जाने से पहले केंद्र ने घटाई विमान ईंधन की कीमतें
केंद्रीय अंतरिम बजट-2024 पेश किए जाने से पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को विमान ईंधन की कीमतों में ₹1,221 प्रति किलोलीटर की कटौती की है। विमान ईंधन की कीमतें दिल्ली में ₹1,00,772.17/किलोलीटर, कोलकाता में ₹1,09,797.33/किलोलीटर, मुंबई में ₹94,246/किलोलीटर और चेन्नई में ₹1,04,840.19/किलोलीटर हो गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे से अंतरिम बजट पेश करेंगी।
read more at IOCL


