Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शादी से भी मज़बूत है यह बंधन: असम सीएम का हाथ थामे अपनी तस्वीर पर नागालैंड बीजेपी चीफ

short by खुशी / on Tuesday, 21 February, 2023
नागालैंड के सिंगर अलोबो नागा ने राज्य के मंत्री व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष तेमजें इम्ना अलोंग और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हाथ थामे एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "मेरी पत्नी भी इस तरह मेरा हाथ नहीं पकड़ती।" इसपर तेमजें ने लिखा, "पार्टी का बंधन शादी से भी मज़बूत होता है। बीजेपी जॉइन कर लो, तुम्हारा भी हाथ पकड़ूंगा।"