एक सप्ताह में दूसरे आउटेज को लेकर फेसबुक ने मांगी माफी, कहा- बहाल हुईं सेवाएं
फेसबुक ने शुक्रवार को एक अन्य खराब कॉन्फिगरेशन के कारण उसकी सेवाओं में हुए सप्ताह के दूसरे ग्लोबल आउटेज को लेकर माफी मांगी है। इस आउटेज से फेसबुक, इंस्टाग्राम, मेसेंजर और वर्कप्लेस प्रभावित हुए। बतौर फेसबुक, "हमारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाने वालों से माफी मांगते हैं...हमने खराबी सुधार ली है और अब सब कुछ सामान्य हो जाना चाहिए।"
read more at Hindustan Times


