Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महज़ पैदल चलने से समर्थन नहीं मिलता: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर अमरिंदर सिंह

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 18 December, 2022
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर कहा है कि महज़ पैदल चलने से जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, "आपको यह बताना होगा कि आप भारत के लिए, इसके लोगों के लिए क्या करेंगे।" गौरतलब है, 7 सितंबर को तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा फिलहाल राजस्थान से गुज़र रही है।