Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से हुआ खारिज

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 11 August, 2022
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस और सीपीएम द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को विधानसभा में ध्वनि मत से खारिज हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जवाब के दौरान विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया। वहीं, विपक्षी नेताओं ने कानून-व्यवस्था, बेरोज़गारी और महंगाई को लेकर जयराम ठाकुर की सरकार की आलोचना की।
read more at Hindustan Times