उनके गीत लंबे समय तक श्रोताओं को खुश करते रहेंगे: बप्पी लाहिड़ी के निधन पर राष्ट्रपति
सिंगर-कंपोज़र बप्पी लाहिड़ी के निधन पर बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "बप्पी लाहिड़ी एक बेजोड़ गायक-संगीतकार थे। उनके गीतों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता मिली।" उन्होंने कहा, "उनके यादगार गीत लंबे समय तक श्रोताओं को खुश करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"
read more at लेटेस्टली


