500 बेरोज़गारों को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में यूपी में 4 अरेस्ट
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने राज्य में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 500 बेरोज़गारों से लगभग ₹6 करोड़ की ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने लखनऊ से गिरोह के सरगना समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन लोगों के कब्ज़े से स्टैम्प पेपर, लेटर हेड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
read more at लेटेस्टली


