बिहार में चौकीदार ने थाने में ज़ब्त शराब को चुराकर पीया, किया गया बर्खास्त
बांका (बिहार) थाने में तैनात चौकीदार सुरेश यादव को शराब पीने का दोषी पाए जाने पर डीएम अंशुल कुमार ने सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, चौकीदार ने ज़ब्त कर थाने में रखी गई शराब को चुराकर पीया था और बोतल को नाले में फेंक दिया था। मामले की पुष्टि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई।
read more at हिन्दुस्तान


