आईएएस अधिकारी ने झारखंड में विदाई समारोह के दौरान छुए चपरासी के पैर, वायरल हुआ वीडियो
पलामू (झारखंड) में उपायुक्त पद पर कार्यरत रहे आईएएस अधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह विदाई समारोह में अपने दफ्तर के चपरासी के पैर छूते दिख रहे हैं। बकौल दोड्डे, उनके पिता भी चपरासी के पद पर काम कर चुके हैं। चपरासी ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई उपायुक्त मेरे पैर छुएंगे।"
read more at News18 हिंदी


