गोल्डमैन सैक्स अगले महीने कुछ कर्मचारियों की करेगी छंटनी: रिपोर्ट
गोल्डमैन सैक्स अगले महीने अपने कुछ कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम मुख्य रूप से कमज़ोर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर लागू हो सकता है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी आमतौर पर हर साल 'स्ट्रेटेजिक रिसोर्स असेसमेंट' के तहत 1-3% स्टाफ कम करती है लेकिन यह छंटनी नियमित सालाना प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है।
read more at NewsBytes हिन्दी


