मुंबई व कोच्चि जाने वाली 2 फ्लाइट्स में आई तकनीकी खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
चेन्नई एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई और कोच्चि जाने वाली दो फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी आने के बाद उनकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में 160 यात्री जबकि स्पाइसजेट की कोच्चि जाने वाली फ्लाइट में 84 यात्री सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी रनवे पर जबकि स्पाइसजेट की हवा में पता चली।
read more at Times Now नवभारत


