Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र की जेल में हुआ धमाका, गेंद के अंदर विस्फोटक भरकर दीवार से फेंका गया था

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 7 July, 2024
महाराष्ट्र की अमरावती सेंट्रल जेल में शनिवार रात भयानक विस्फोट हुआ। बकौल पुलिस, बैरक नंबर 6 और 7 के सामने किसी ने विस्फोटक फेंका था लेकिन इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी ने प्लास्टिक की क्रिकेट बॉल्स में पटाखा/विस्फोटक भरकर जेल के पीछे की दीवार से अंदर फेंका था।