Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्पाइसजेट के शेयर 7 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचे, 10% तक की तेज़ी

short by ऋषि राज / on Friday, 13 September, 2024
स्पाइसजेट के शेयर लगातार दूसरे दिन भी तेज़ी के बाद शुक्रवार को 10% उछलकर 7 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। यह तेज़ी स्पाइसजेट द्वारा कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स के साथ ऋण पुनर्गठन समझौते को अंतिम रूप देने के बाद आई है। गौरतलब है, बाजार बंद होने तक शेयर 8% की बढ़त के साथ ₹71.66 पर बंद हुआ।
read more at Moneycontrol