Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी से मिलीं आतिशी, दिल्ली की सीएम बनने के बाद की पहली मुलाकात

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 14 October, 2024
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की है। मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात है जिसकी तस्वीर सामने आई है। शराब नीति मामले में जेल से बाहर आने पर अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था जिसके बाद आतिशी ने 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ ली थी।