नई आईपीएल टीम के लिए बोली लगाएंगे रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता रणवीर सिंह व उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण आईपीएल की दो नई टीमों में से एक के लिए बोली लगाने को तैयार हैं। 25 अक्टूबर को बोली लगेगी और आईपीएल-2022 में आठ की बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, अहमदाबाद और लखनऊ कथित तौर पर नई टीमों के बेस बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
read more at क्रिकट्रैकर


