Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गौतम गंभीर से मिले विराट कोहली; केकेआर ने तस्वीरें शेयर कर कहा- भाईचारा चरम पर

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 20 April, 2024
आरसीबी के क्रिकेटर विराट कोहली ने शनिवार को ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर से मुलाकात की। केकेआर ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "भाईचारा चरम पर।" गौरतलब है, आईपीएल 2023 में दोनों के बीच बहस हो गई थी और इस सीज़न बेंगलुरु में मैच के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था।