धीरज रखना और सबकी भलाई के लिए काम करना राम के आदर्श हैं: प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा, "धीरज रखना, बड़ों का सम्मान करना, मर्यादा का ध्यान रखना व सबकी भलाई के लिए काम करना भगवान राम के आदर्श हैं।" इससे पहले राष्ट्रपति ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2 पन्नों का पत्र लिखा था।
read more at ABP न्यूज़


