Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तय हुआ कि सब दलों को एकजुट कर आगामी चुनाव साथ लड़ेंगे: नीतीश संग बैठक पर खरगे

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 April, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संग हुई बैठक को 'ऐतिहासिक' बताया। उन्होंने कहा, "हमने बैठक में तय किया कि सब पार्टियों को एकजुट करके आगामी चुनाव साथ लड़ेंगे।" कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बात मुख्यमंत्री नीतीश, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।