Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अस्पताल में सीवर की सफाई करने के दौरान फरीदाबाद में 4 सफाई कर्मियों की हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 6 October, 2022
फरीदाबाद (हरियाणा) के एक निजी अस्पताल में बुधवार को सीवर की सफाई के दौरान ज़हरीली गैस की चपेट में आने से 4 सफाई कर्मियों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, सफाई कर्मियों के पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था। वहीं, कर्मियों की मदद करने गए अस्पताल के 2 कर्मचारी भी गैस की चपेट में आने से आईसीयू में भर्ती हैं।