राजस्थान में जल जीवन मिशन योजना में 'भ्रष्टाचार' को लेकर ईडी ने 15-20 जगहों पर मारी रेड
राजस्थान में जल जीवन मिशन योजना में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को जयपुर और अलवर में जलदाय विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के करीब 15-20 ठिकानों पर छापेमारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशिक के घर पर भी छापा मारकर वहां से कई दस्तावेज़ ज़ब्त किए हैं।
read more at Times Now नवभारत


