मणिपुर में सड़क पर छिपाकर रखे गए 3 आईईडी बमों को सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय
इंफाल (मणिपुर) में भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने 3 आईईडी बमों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, ये आईईडी नोंगडैम और इथम गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर छिपाकर रखे गए थे। बकौल रिपोर्ट्स, जातीय हिंसा के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


