रोहित को बाउंड्री लाइन के पास जाने के लिए कहते पंड्या का वीडियो हुआ वायरल
जीटी के खिलाफ रविवार को मैच के दौरान एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की फील्डिंग पोज़िशन चेंज की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पंड्या वीडियो में रोहित को बाउंड्री लाइन के पास जाने के लिए कहते दिख रहे हैं। वहीं, सुरेश रैना ने कमेंट्री के दौरान इस पर कहा, "अब हार्दिक कप्तान हैं...आपको जाना होगा रोहित।"
read more at CricTracker


