24 वर्षीय युवक ने नवी मुंबई में 35 वर्षीय गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के बाद की उसकी हत्या
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के एक होटल के कमरे में सोमवार को धोखा देने के शक में अमित कौर नामक 35-वर्षीय तलाकशुदा गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में शोएब शेख नामक 24-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने बैंक मैनेजर कौर के साथ उसका जन्मदिन मनाने के बाद उसकी कथित तौर पर हत्या की थी।
read more at abp न्यूज़


