क्यों एक छड़ी को तोड़कर महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के ताबूत पर रखा गया?
महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के ताबूत को दफनाने से पहले सोमवार को शाही परिवार से जुड़े वरिष्ठतम अधिकारी ने एक पतली सफेद छड़ी को तोड़कर ताबूत पर रखा। 'वॉन्ड ऑफ ऑफिस' नामक यह छड़ी एक सेरेमॉनियल टूल है जो कभी सम्राट के दरबार में लोगों को 'अनुशासित' करने में इस्तेमाल होती थी। इसका टूटना शासक की सेवा के अंत का प्रतीक है।
read more at Evening Standard


