यूएई ने पहली बार गैर-मुस्लिम दंपति को कानूनी विवाह लाइसेंस किया जारी
यूएई की सरकारी मीडिया एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार सोमवार को यूएई ने पहली बार एक गैर-मुस्लिम कपल के लिए कानूनी विवाह लाइसेंस जारी किया है। बकौल डब्ल्यूएएम, कनाडाई कपल राजधानी आबू धाबी में नए कानून के तहत गैर-मुस्लिम तरीके से शादी करने वाले पहले दंपति हैं। गौरतलब है कि 1 करोड़ की आबादी वाले यूएई में 90% विदेशी आबादी है।
read more at हिन्दुस्तान


