'सेक्स ऐंड द सिटी' के ऐक्टर विली गार्सन का 57 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
'सेक्स ऐंड द सिटी' में कैरी ब्रैडशॉ के मेल बेस्ट फ्रेंड का किरदार निभाने वाले ऐक्टर विली गार्सन का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। विली गार्सन के बेटे नेथन गार्सन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर उनकी मौत की पुष्टि की है। हालांकि, मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है।


