'लाल सलाम' का 21 दिनों का शूटिंग फुटेज खो गया था, जो बचा उससे फिल्म बनाई: ऐश्वर्या रजनीकांत
फिल्म 'लाल सलाम' की निर्देशक व ऐक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग का 21 दिनों का फुटेज खो गया था और जो उनके पास बचा उससे फिल्म बनाई गई। उन्होंने कहा, "ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम गैर-ज़िम्मेदार थे। सोचा नहीं था कि हमारे साथ ऐसा होगा।" उन्होंने बताया, "हमें इससे एक सीख मिली।"


