Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में जनसभा में सीएम को शिकायत पत्र देने गई महिला को पुलिस ने घसीटकर पंडाल से किया बाहर

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 16 March, 2024
सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र देने पहुंची एक महिला को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। महिला ने बताया, "कुछ लोगों ने मेरे मकान पर कब्ज़ा कर लिया है, मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मैं मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी लेकिन पुलिसवालों ने मुझे घसीटकर (पंडाल से) बाहर कर दिया।"
read more at ABP न्यूज़