Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में जेल से बाहर आए 'वीरू डॉन' को श्मशान घाट में मारी गई गोली, मौके पर हुई मौत

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 13 September, 2023
गया (बिहार) में मंगलवार को कुछ बदमाशों ने एक श्मशान घाट में विनोद यादव उर्फ वीरू डॉन नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, करीब डेढ़ माह पहले जेल से बाहर आए वीरू को 6-7 गोलियां मारी गईं जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वीरू की हत्या गैंगवॉर के चलते होने की आशंका है।