Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2021 में करीब 78% भारतीय कंपनियों पर हुआ रैनसमवेयर हमला: सर्वे

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Wednesday, 4 May, 2022
साइबर सुरक्षा कंपनी सोफोस के एक सर्वे के अनुसार, 2021 में करीब 78% भारतीय कंपनियों पर रैनसमवेयर (फिरौती के लिए डेटा हैक करने वाले) हमले हुए जबकि 2020 में 68% कंपनियां इसका शिकार हुई थीं। बकौल सर्वे, भारतीय कंपनियों ने इन साइबर हमलावरों को औसतन $12 लाख दिए जिसमें करीब 10% पीड़ितों ने $10 लाख से ज़्यादा की फिरौती दी।