स्कूल बस में 3 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी का अवैध घर एमपी में ढहाया गया
भोपाल (मध्य प्रदेश) में स्कूल बस में 3-वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी ड्राइवर के अवैध घर को प्रशासन ने मंगलवार को ढहा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, ड्राइवर ने 8 सितंबर को महिला अटेंडेंट की मौजूदगी में छात्रा का यौन उत्पीड़न किया था जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


