Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विशेष विमान में दिल्ली से पटना पहुंचा सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 14 May, 2024
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार को विशेष विमान के ज़रिए दिल्ली से पटना लाया गया। दिवंगत नेता के शव को पटना स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। गौरतलब है, कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।