₹20000 के आईफोन कैरी बैग के लिए ट्रोल हुई एप्पल, यूज़र बोला- 'कटे हुए मोज़े के लिए इतना'
आईफोन रखने के लिए ₹20,300 का स्टाइलिश बैग 'आईफोन पॉकेट' लॉन्च करने के बाद एप्पल को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूज़र ने कहा, "कटे हुए मोज़े के लिए ₹20,300। एप्पल वाले किसी भी चीज़ के लिए कुछ भी कीमत चुका देंगे बशर्ते वह एप्पल की हो।" एक अन्य ने लिखा, "आईफोन पॉकेट: ₹13,300। तुम्हारे जिम के मोज़े: ₹13.29।"