₹60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शेट्टी पर EOW का शिकंजा, 4.5 घंटे तक हुई सवालों की बौछार

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक व्यवसायी से ₹60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से लगभग 4.5 घंटे तक पूछताछ की है। बकौल ईओडब्ल्यू, इस मामले में अब तक राज कुंद्रा समेत 5 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि निवेश के नाम पर लिया गया पैसा निजी खर्चों में इस्तेमाल हुआ।