इस उम्र में तो हम गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पाते थे: वैभव सूर्यवंशी को लेकर अमिताभ
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आरआर के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "सूर्यवंशी - 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या...इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।" गौरतलब है, सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज़ 1000 रन (440 गेंद) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।