inshorts

'गनमास्टर जी9' ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड, बनी इमरान हाशमी की पोस्ट-कोविड दूसरी बिगेस्ट ओपनर

इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'गनमास्टर जी9' ने रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹3.65 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹4.30 करोड़ रहा। इसके साथ ही यह पोस्ट कोविड दौर में इमरान की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई। फिल्म ने 'हक', 'ग्राउंड ज़ीरो' और 'चेहरे' को पीछे छोड़ दिया।