'धोबी के घरे विवाह, गधा के माथे माउर' पोस्ट कर बुरे फंसे खेसारी; जातिगत टिप्प्णी का लगा आरोप
भोजपुरी गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव को लेकर एक X यूज़र ने लिखा कि उन्हें भी अब पार्टी-पॉलिटिक्स जॉइन कर लेना चाहिए। इस पर यादव ने लिखा, "धोबी के घरे विवाह और गधा के माथे माउर🤓" जिसके बाद उनपर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगा है और उनकी आलोचना हो रही है। एक यूज़र ने लिखा, "सभी जातियों का सम्मान करो।"