'मुंबई को 'बॉम्बे' कहना बंद करें', कपिल शर्मा और नेटफ्लिक्स पर भड़की मनसे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अमेय खोपकर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा और नेटफ्लिक्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके शो में मुंबई का ज़िक्र 'बॉम्बे' के तौर पर करना बंद किया जाए। अमेय ने X पर लिखा, "मुंबई का नामकरण हुए 30 साल हो गए...फिर भी कपिल के शो में ऐंकर, गेस्ट...मुंबई को बॉम्बे कहते हैं।"