'बॉलीवुड हंगामा' के अनुसार, ऐक्टर सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को CBFC ने बिना किसी कट या बदलाव के U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। इस सर्टिफिकेट पर CBFC अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पती ने दस्तखत किए। यह फिल्म 2 घंटे, 34 मिनट और 12 सेकंड की है। सरकारी मंज़ूरी पहले मिल चुकी थी इसलिए CBFC को कोई बदलाव नहीं करना पड़ा।