राज्यसभा सांसद व ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो में बताया है कि परिणीति जो बोलती है, उसका उल्टा हो जाता है। राघव बोले, "परिणीति ने कहा था- 'मैं किसी नेता से शादी नहीं करूंगी'...नेता से शादी हो गई। मैं इससे रोज़ सुबह बोलता हूं...तू बोल राघव चड्ढा कभी भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा।"