'रामायण: पार्ट 1' ने 23वें दिन ₹8.45 करोड़ की कमाई के साथ भारत में ₹1,000 करोड़ (नेट कलेक्शन) का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,790.10 करोड़ हो गया है जो 'बाहुबली 2' की लाइफटाइम ग्लोबल कमाई (₹1,788.06 करोड़) से अधिक है। इसके साथ ही यह तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।